यूपी में गुंडाराज के सफाए की आस लिए जनता ने सरकार बदल दी। इसके बावजूद आए-दिन लोगों को किसी न किसी गुंडे या दंबंग के शोषण का शिकार बनना पड़ता है। प्रदेश की नई सरकार के शुरुआती तेवर देख कर तो आमजन को यही लगा कि अब माहौल बदल जाएगा। लेकिन कुछ दिन असर दिखने का बाद सब हवाहवाई हो गया। अब जैसे-जैसे गुंडागर्दी और दंबगई की वारदात सामने आ रही हैं, व्यवस्थाओं की पोल खुल रही है...
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
ऐसा ही एक मामला रविवार को कानपुर में सामने आया है। कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के सराय मीता गांव में जगह खाली कराने को आए दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट परिवार की लड़की ने जब इसका विरोध तो उसके साथ बलात्कार का प्रयास व अश्लील हरकतें कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
मारपीट के बाद पीड़ित परिवार पनकी थाने मे
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
लड़की ने रो रो कर आपबीती सुनाई। कानपुर के पनकी इलाके के सराय मीता गांव में सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर सुंदर सिंह व उसका भाई राजू कटिहार अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार सुबह गांव में ही रहने वाले भूमाफिया जयकरण सिंह व उसके तीन बेटों आनंद अनिल व दो दर्जन अज्ञात लोगों ने उसके घर मे धावा बोल दिया।
4 of 5
पीड़ति परिवार थाने में न्याय की उम्मीद लेकर घंटो बैठा रहा
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
अपनी जगह बता झोपडी हटाने के लिए कहा। राजू सिह व उसकी बेटी प्रीती ने इसका विरोध किया। ऐसा करने पर बेखौफ दबंग झोपड़ी के भीतर घुस गए और अंदर रखा हुआ सामान बाहर लाकर फेंकने लगे। सुंदर सिंह की बेटी प्रीति ने जब दंबगों को रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ वे अश्लील हरकत पर उतर आए। यही नहीं उन्होंने प्रीति को बुरी तरह मारा। इस पर परिवार वाले चुप न रह सके। वे बेटी के बचाव में दबंगों से भिड़ गए। लगभग दो दर्जन दंबगों ने दिनदहाड़े सबके सामने पीड़ित परिवार को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा।
पीड़ता की आंखों से छलक पड़े दर्द के आंसू
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इसके बाद उन्होंने लड़की को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। लड़की किसी तरह उनके चुंगल से छूटकर के पड़ोस में रहने वाले सतीश शुक्ला के घर में घुस गई और अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके 40 मिनट बाद पुलिस पहुंची तो उसने दरवाजा खुलवा करके लड़की को बाहर निकाला। तब तक दंबग वहां से जा चुके थे। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज की है। इसमें जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद व मारपीट की बात लिखी गई है।
लड़की ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस मामले को हल्का बनाने के लिए ऐसा कर रही है। लड़की ने रोते हुए कहा कि एक लड़की भला अपनी इज्जत को लेकर भला झूठ क्यों बोलेगी। लड़की ने कहा मेरे साथ ऐसा हुआ है इसलिए मैंने अपने बयान में कपड़े फाड़ने व इज्जत लूटने के प्रयास की बाते कही हैं।