फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार का नकली नोट चलाने की कोशिश

Sun, 27 Nov 2016 10:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बाजार में दो हजार के नोट की हूबहू रंगीन फोटो कापी चलाने की कोशिश की जा रही है। फोटो कापी में प्रिंटिंग का उभार गायब है, जबकि असली नोट में हाथ रखने पर उभार साफ समझ में आता है। शनिवार शाम चौक बाजार के शंकर जनरल स्टोर में ऐसा ही नोट लेकर एक युवक पहुंचा। पकड़ में आने पर नकली नोट लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन


दुकान मालिक हरिओम रस्तोगी ने बताया कि शनिवार रात लगभग आठ बजे एक युवक ने गर्म कपड़ों की खरीददारी की। इसके बाद दो हजार का नोट दिया। कर्मचारी ने काउंटर पर नोट पहुंचाया तो देखते ही उन्हें शक हो गया।

बल्ब के नजदीक ले जाकर नोट चेक किया तो नोट नकली निकला। उन्होंने बताया कि असली नोट की अपेेक्षा इस नोट में प्रिंटिंग के उभार के साथ कलर भी हल्का था। वह युवक से कुछ और पूछताछ करते, इससे पहले ही उसने नकली नोट लिया और सामान छोड़ दूसरा नोट लाने की बात कहकर निकल गया। 
विज्ञापन


इस बाबत कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई पकड़ा जाता है तो नकली नोट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें