यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई को बयां करती ये तस्वीर (पत्नी को ठेले पर ले जाता पति)
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में प्राथमिक, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य राज्यमंत्री के आने से पहले विनोद दीक्षित चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। गर्भवती पत्नी की हालत बिगड़ने पर पति ने एंबुलेंस को फोन किया। आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में पति पत्नी को हथठेली पर लेकर विनोद दीक्षित चिकित्सालय पहुंचा।
चिकित्सालय के बाहर भी स्ट्रेचर नहीं था। इस पर पति मजबूर होकर पत्नी को हथठेली पर ही लेकर वार्ड तक पहुंचा। मामला बिगड़ता देख डॉक्टरों ने आनन-फानन में महिला का इलाज शुरू किया। कुछ स्वास्थ्यकर्मियों को सिर्फ इसलिए लगाया गया कि पत्नी को लेकर आया युवक मंत्री तक न पहुंच पाए।