फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर ट्रक फंसने से बाधित हुआ रूट, 30 मिनट खड़ी रही चित्रकूट एक्सप्रेस

Sun, 09 Jun 2019 08:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
चित्रकूट एक्सप्रेस
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर में रेलखंड भीमसेन एवं खैरार के बीच गेट संख्या 33 बांदा मार्ग पर ट्रक फंस जाने से रेलवे स्टेशन पर खड़ी चित्रकूट एक्सप्रेस आधा घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही। ट्रक को हटाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शनिवार रात बांदा मार्ग के गेट संख्या 33 पर एक खाली ट्रक दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय गेट के खंभे से फंस गया। इसी बीच बरौनी से जबलपुर जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस रात 10 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर खड़ी हुई थी। इस ट्रेन का ठहराव सिर्फ दो मिनट है। लेकिन गेट संख्या 33 पर ट्रक फंस जाने के कारण गेट बंद नहीं हो सका और ट्रेन आगे रवाना नहीं की जा सकी।

बड़ी जद्दोजहद के बाद ट्रक को निकाला गया। तब कहीं जाकर सैंतीस मिनट बाद यात्री ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया। आरपीएफ ने गेट में फंसने वाले ट्रक को अपने कब्जे में लेकर घाटमपुर चौकी में मुकदमा दर्ज किया है। ट्रेन के आधा घंटा से ज्यादा देर प्लेटफार्म में खड़े रहने से यात्री परेशान रहे। बाद में ट्रेन को आगे बढ़ने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें