फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनर व साथियों ने चालक की हत्याकर लूटा था ट्रक

Tue, 31 Mar 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक को लूटने और ड्राइवर की हत्या कर नहर में फेंकने मामले में पुलिस ने क्लीनर के दो साथियों और चोरी का माल खरीदने के आरोप में उन्नाव के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 उनके पास से 47 हजार रुपये भी बरामद किया है। मामले के खुलासे पर एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम भी दिया। प्रेस कांफ्रेंस में एसपी वजीह अहमद ने बताया कि ट्रक क्लीनर ने दो साथियों सुरेंद्र और रंजीत से मिलकर पांच फरवरी 2015 को वारदात को अंजाम दिया था। ट्रक का क्लीनर हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई है। घटना क्रम के मुताबिक पांच फरवरी की रात ट्रक चालक मोहर सिंह निवासी बलिहारा को उसी के गांव निवासी रंजीत पुत्र महिपाल, सुरेंद्र पुत्र रामआसरे निवासी अहिरनपुरवा और ट्रक क्लीनर उन्नाव के बनकटा निवासी ने लूट के इरादे से शराब में नशीली गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया है। इसके बाद उन्होंने ट्रक चालक को केबिन में लिटाए लिया। ट्रक में लदी पांच लाख ती कोल्ड ड्रिंक को अचलगंज एक एजेंसी के मालिक सुनील दीक्षित को बेच दिया।
विज्ञापन


केबिन में बेहोश पड़े चालक मोहर सिंह की हत्या कर उसी रात अजगैन की तेज गति बहती नहर में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि तीनों पुलिस ने आरोपियों कॉल डिटेल के आधार पर रविवार रात को चोरी का माल खरीदने के आरोप में सुनील दीक्षित अचलगंज से उठाया गया, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

 पुलिस ने उससे 42,000 हजार रुपये भी बरामद किया है।  पुलिस ने तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं नहर में मोहर सिंह के शव की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। एसपी वजीह अहमद ने खुलासा करने में शामिल एसआई आद्याप्रसाद वर्मा, एसआई रामस्वरूप वर्मा और आदेश कुमार, प्रदीप कुमार, इंद्रमणि चौधरी को पांच हजार  का इनाम दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें