फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 21
विज्ञापन

बिरारी आश्रम के पास हुआ हादसा, दूर तक घिसटती चली गई कार
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिरारी आश्रम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने चलती कार में जोरदार टक्कर मार दी। दूर तक कार को घसीटकर ट्रक रुका। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के महेरा चुंगी के पास विनीत विहार कॉलोनी निवासी कार मालिक राजेंद्र सिंह यादव रविवार दोपहर औरैया जा रहे थे। कार उनका दोस्त राजीव कुमार चला रहा था। बिरारी आश्रम के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के आगे के हिस्से में कार फंसकर दूर तक घसीटते चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार दोनों दोस्त बच गए। हादसा होते ही ट्रक चालक ट्रक को हाईवे पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाया और ट्रक को लाकर थाना में खड़ा कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें