फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रहे पिता की ट्रक से कुचलकर मौत, चालक फरार

Thu, 10 Sep 2026 11:26 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बेटे के जन्मदिन में शामिल होने बाइक से गांव जा रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव के पास बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन
रणधीर सिंह चौहान.फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट के बड़ी लोहारी गांव निवासी रणधीर सिंह चौहान (38) कानपुर नगर की एक गत्ता फैक्ट्री में काम करते थे। बुधवार शाम करीब छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने गांव के लिए निकले थे। परिवार के मुताबिक, उन्हें अपने बड़े बेटे दीपक सिंह के छठे जन्मदिन में शामिल होना था।

विज्ञापन

पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

रात करीब 11:40 बजे रणधीर बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर महाखेड़ा गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रणधीर बाइक समेत करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं

रणधीर की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां भूरी सिंह और पत्नी निशा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। रणधीर के दो बेटे हैं। बड़े बेटे दीपक की उम्र छह साल और छोटे अंश की उम्र महज छह माह है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। जिस दिन परिवार छह वर्षीय दीपक का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था, उसी दिन पिता की मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें