फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में खून से लथपथ मिला ट्रक चालक का शव

Mon, 29 Dec 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के कस्बा अमरौधा के कटरा मोहाल निवासी एक व्यक्ति ने घर के अंदर धारदार औजार से गला रेत कर आत्महत्या कर ली। फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच कर रही है। मृतक ट्रक चालक था।
विज्ञापन


अमरौधा कुंजरैठी मोहाल निवासी सबनूर ने बताया कि कटरा मोहाल निवासी साढ़ू मोहम्मद कलीम (35) पुत्र मोहम्मद वशीर ने शनिवार रात धारदार हथियार से आत्महत्या कर ली। कलीम की पत्नी शमा चाचा नूर मोहम्मद के यहां चल रहे शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। सोमवार को विवाह है। रविवार को लौट कर आने पर पति को खून से लथपथ देख वह सन्न रह गईं। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने आकर साक्ष्य जुटाए। कलीम की पत्नी शमा, मां कनीज फातिमा सहित अन्य परिजन रो-रोकर हाल बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिता ने आत्महत्या किए जाने की बात कही है। कलीम तनाव में रहता था। इसके पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास कर चुका था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अमरौधा चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें