फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के शहजादपुर के पास ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। वह हाईवे किनारे बैठी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका तिलौंची गजनेर की रहने वाली है।
विज्ञापन

गजनेर के तिलौंची गांव निवासी रमेश संखवार की पत्नी चुन्नी देवी (45) बेटे सौरभ के साथ सोमवार को शहजादपुर में बहन के यहां गई थीं। वहां से वापस जाने के दौरान शाम को बेटा सौरभ रास्ते में बाइक धुलवाने लगा।
उसकी मां हाईवे किनारे बैठ गईं। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर कोतवाल तुलसीराम पांडेय मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दुघर्टना करने वाले ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें