फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप की आंखों के सामने कलेजे के टुकड़े को रौंदते हुए गुजरा ट्रक

Thu, 01 Jun 2017 11:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर नगर के चौबपुर इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक बच्ची को रौंदते हुए निकल गया जबकि पिता की जान बच गई।
विज्ञापन


एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार ओर तेज कर वहां से भागने की कोशिश की लेकिन नजदीक ही मौजूद एक स्कूल के दो चौकीदारों ने ट्रक ड्राइवर को दबोच लिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को फोन कर सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।   

जानाकारी के मुताबिक कानपुर नगर के चौबेपुर का जिंदापुर्वा गांव निवासी रमानारायण की लड़की राची (8) बिमार चल रही थी। गुरुवार सुबह पिता रमानारायण बच्ची को साइकिल पर बैठाकर इलाज के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन


अमिरिहा गांव के करीब जीटी रोड पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई जबकि पिता रमानारायण दूर जा गिरा। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बाप को कोई चोट नहीं पहुंची। वक्त रहते ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि ट्रक ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की थी। लेकिन घटनास्थल के करीब एक स्कूल के चौकीदारों ने देखकर ट्रक वाले को पकड़ लिया। 
विज्ञापन








 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें