फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव हाईवे पर भीषण कोहरे के बीच ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, चालक की मौत, 2 घायल

Sat, 12 Dec 2020 10:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद सड़क पर फैला आलू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव में लखनऊ- कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास शनिवार सुबह भीषण कोहरे में तेज रफ्तार ट्रक ने आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक माखी थाना क्षेत्र के रूपऊ गांव निवासी 38 वर्षीय महेश की मौत हो गई जबकि खेत मालिक राजेश व मजदूर मनीष घायल हो गए। वहीं सड़क पर आलू बिखरने से जाम के हालात बन गए।  पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और सड़क पर बिखरी आलू व क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली को किनारे करा आवागमन बहाल कराया। ट्रैक्टर सवार लोग खेत से आलू लेकर बिक्री के लिए सदर कोतवाली के हाईवे से नवीन मंडी आ रहे थे। नवीन मंडी के ठीक सामने हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें