फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, दो कार आमने-सामने टकराईं, तीन की मौत, दो घायल

Sat, 12 Dec 2020 10:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के रग्घूखेड़ा गांव से शुक्लागंज गई बरात में शामिल होकर शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे लौट रही कार बारासगवर थाना के सामने दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार  बारासगवर थाना क्षेत्र के दलपतखेड़ा गांव निवासी शिवबाबू सिंह (43), रामनरेश (42) व कल्लू सिंह (44) की  मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों के अनुसार घने कोहरे के बीच हादसा हुआ है। पुलिस ने कार से घायलों को बाहर निकालकर पीएचसी पहुंचाया, वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें