फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ अपराधीः ट्रक क्लीनर की गोली मारकर हत्या, 40 हजार लूटे

Sat, 29 Sep 2018 09:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सदर कोतवाली के बाहर खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज में ट्रक सवार बदमाशों ने क्नीनर की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। जेब में रखे 40 हजार रुपये लूट लिए। गश्त कर रही यूपी 100 डायल पुलिस टीम को देखकर बदमाश तमंचा छोड़कर भाग गए। ट्रक के चालक ने पुलिस को बताया कि दो बदमाश उसके गांव के ही रहने वाले हैं। बदमाश हरदोई से कन्नौज आने का झांसा देकर ट्रक में बैठ गए थे। शराब पीने के बाद गोली मारकर क्लीनर की हत्या कर जेब से रुपये निकाल लिए थे। बदमाश उसे भी गोली मारने जा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर वह भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


हरदोई जनपद के थाना पिहानी के गांव महिगरा निवासी अरुण कुमार पुत्र बाबूराम कस्बा पिहानी निवासी राशीद का ट्रक चलाता है। उसके साथ गांव का ही रमेश उर्फ पप्पू (26) पुत्र चंद्रपाल ट्रक पर क्लीनर है। गांव का मनोज कुमार सहायक चालक है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह तीनों ट्रक लेकर हरदोई के लिए निकले थे। गांव में रहने वाला रुबील पुत्र समशुद्दीन गांव के बाहर तोताराम की दुकान पर मिले। उनके साथ एक रिश्तेदार और पड़ोसी गांव उजागरपुरवा निवासी आवेश पुत्र अलताफ भी था। रुबील ने ट्रक को रोक लिया और बताया कि हरदोई में एक रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया। इससे हरदोई तक उन लोगों को साथ ले चले। इस पर ट्रक चालक अरुण ने तीनों को बैठा लिया।

 
विज्ञापन

रुपये न देने पर रुबील ने कनपटी में गोली मार दी

पोस्टमार्टम हाउस में खड़े मृतक के परिजन  - फोटो : अमर उजाला
हरदोई पहुंचने पर रुबील ने बताया कि रिश्तेदार को चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। इससे वह उन लोगों को कन्नौज तक छोड़ दे। इससे अरुण ने ट्रक को वापस ले लिया और कन्नौज के लिए निकल पड़ा। रास्ते में सभी लोगों ने एक साथ ट्रक में शराब पी। इसके कन्नौज सीमा पर पहुंचते ही गंगा पुल के पास कासिमपुर गांव के सामने रुबील ने क्लीनर रमेश उर्फ पप्पू की कनपटी में तमंचा लगा दिया और रुपये मांगने लगा। रमेश द्वारा रुपये न देने पर रुबील ने कनपटी में गोली मार दी।


इसके बाद जेब से 40 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद चालक अरुण और मनोज की तीनों बदमाशों से ट्रक के अंदर मारपीट होने लगी। इसी बीच गश्त कर रही यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। जिसे देखकर तीनों बदमाश ट्रक में तमंचा छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों को आसपास तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक क्लीनर रमेश के पिता चंद्रपाल ने सदर कोतवाली में रुबील और आवेश समेत एक अज्ञात के खिलाफ लूटपाट व हत्या का मामला दर्ज कराया है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।


क्लीनर की हत्या कर लूटपाट के मामले की तह तक पहुंचने में सर्विलांस और स्वाट टीम ने हरदोई का रुख कर जांच शुरू की है। प्राथमिक जांच में पुलिस को वारदात संदिग्ध होने के संकेत मिले हैं।
अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ और सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह की टीम हरदोई रवाना हुई। हरदोई-कन्नौज मार्ग पर दुकानों और लोगों के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस टीम ने खंगाला। इसके बाद पुलिस टीम महिलरा गांव पहुंची। वहां आरोपियों के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। फिलहाल प्राथमिक जांच में पुलिस टीमों को वारदात संदिग्ध लग रही है। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। वारदात का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें