फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टायर फटने के पलटा मजदूरों से भरा ट्रक, तीन की मौत, 12 घायल

Tue, 19 May 2020 08:08 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर लौट रहा एक ट्रक सोमवार देर रात झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर महोबा जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


बताया गया कि ट्रक में 25 प्रवासी मजदूर सवार थे। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सीधा कराकर हटवाया, जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी। 

बताया गया कि ट्रक का पीछे का बायां पहिया फटने के कारण दुर्घटना हुई। 25 प्रवासी मजदूर ट्रक से दिल्ली से महोबा आ रहे थे। ट्रक महुआ मोड़ के पास रात 9:15 बजे पहुंचा। तभी उसका पिछला पहिया फट गया। इससे ट्रक असंतुलित होकर खाई में जाकर पलट गया। 
विज्ञापन


प्रवासी मजदूर उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों में महोबा के ग्राम चक्का निवासी पुष्पा, हीरा और संतोषी शामिल हैं। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अवधेश कुमार तिवारी, एसपी मणिलाल पाटीदार वहां पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें