फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से खचाखच भारी बस में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Sat, 10 Aug 2019 10:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रक से टक्कर के बाद उड़े बस के परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर में शनिवार की दोपहर सजेती थानाक्षेत्र के गुजेला गांव के पास ट्रक ने सामने से आ रही रोडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में लगे आगे के शीशे टूट गए। वहीं, बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्राम धनौरी, राठ (हमीरपुर) निवासी रोडवेज बस चालक नाथूराम ने बताया कि शनिवार को वह राठ डिपो की रोडवेज बस लेकर कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रहा था।

सजेती के गुजेला गांव के निकट ट्रक ने साइड से रोडवेज बस में टक्कर मार दी। बस का मुख्य शीशा टूटने के साथ ही कई खिड़कियों के भी शीशे टूट गए। जबकि, बस पर सवार चार-पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने बताया कि उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। इधर, बस पर सवार यात्रियों को दूसरे साधन से गंतव्य तक पहुंचाया गया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें