फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी लदे ट्रक में लगी आग से तड़पकर जिंदा जल गया चालक

Tue, 01 May 2018 11:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रक में लगी अाग में जिंदा जल गया चालक
विज्ञापन
फतेहपुर के मुगल मार्ग हाईवे पर मंगलवार शाम सवा चार बजे घी लदे ट्रक में ट्रेलर की रगड़ से आग लग गई, जिससे केबिन में सो रहा ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसे के वक्त ट्रक को ड्राइवर का भाई चला रहा था। उसने आग लगने के बाद ट्रक से कूदकर अपनी तो जान बचा ली, पर छोटे भाई को नहीं सका।
विज्ञापन


ट्रक गुजरात के गांधी ग्राम से रथ कंपनी का घी लादकर इलाहाबाद जा रहा था। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दो घंटे तक ट्रैफिक ठप रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्थान के भरतपुर जिले के गोविंदनगर कालोनी निवासी जगदीश सिंह का बेटा राजवीर (28) और उनके बड़े भाई वीरेंद्र ट्रक में चालक थे।

दोनों भाई गुजरात गांधी ग्राम से घी लोड कर इलाहाबाद जा रहे थे। मुगल मार्ग हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र के पतारी मोड़ के पास ट्रक में आग लग गई। जिंदा जले ट्रक चालक राजवीर के बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सामने से सरिया लदे ट्रेलर ने साइड से ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे ट्रक में आग लग गई। राजवीर ट्रक में सो रहा था। आग लगने के बाद पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। शोर मचाया, पर भाई सोता रह गया।
विज्ञापन


उसने कूदकर अपनी जान बचाई। फिर भाई को बचाने के लिए चीख पुकार मचाता रहा। बाद में केवल राजवीर की चीखें सुनाई देती रहीं। उधर, ट्रक में आग लगने से हाईवे पर यातायात ठप हो गया। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई। आग बुझाने के बाद जिंदा जल चुके राजवीर का शव बाहर निकाला गया। हादसे को जिसने भी सुना देखने के लिए मौके पर पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग में धू-धू कर जल रहे ड्राइवर की चीखें सुनाई दे रही थी, पर कोई कुछ नहीं कर सका। फायर ब्रिगेड कर्मी पहले आ जाते तो शायद उसको बचाया जा सकता था। वीरेंद्र के मुताबिक, हादसे में 50 लाख का माल जल गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें