फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक और टैंकर में टक्कर, हाईवे पर फैला पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान शनिवार देर रात ट्रक से टैंकर में टक्कर हो गई। टैंकर से काफी मात्रा में पेट्रोल हाईवे पर फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तेल फोम का छिड़काव कर उसकी ज्वलनशीलता खत्म की। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लगा। एक लेन खोलकर वाहन निकाले गए।
विज्ञापन

पनकी निवासी राकेश सिंह टैंकर चालक हैं। हाईवे पर नौबस्ता की तरफ जा रहे टैंकर ने शनिवार देर रात ओवरटेक करते हुए ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत से टैंकर में भरा तेल हाईवे पर फैल गया। फायर ब्रिगेड ने सड़क पर फैले पेट्रोल पर फोम का छिड़काव कर उसकी ज्वलनशीलता खत्म की। किसी प्रकार हादसा न हो इसलिए हाईवे के एक तरफ के यातायात को रोककर पेट्रोल टैंक सावधानी पूर्वक खाली कराया गया। थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि देर रात टक्कर हो गई थी। टैंकर ज्वलनशील तेल इसलिए सावधानी पूर्वक उसे खाली कराया गया। टैंकर और ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें