कन्नौज जिले में ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार दो किसानों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में आठ किसान घायल हो गए। हरदोई के थाना सांडी के गांव चांदसौरा निवासी किसान राम ध्यान, दिनेश, संतोष कुमार, सर्वेश, नागेश्वर, नन्द राम, राम तीर्थ, सत्य मोहन, देवेश और दिलाराम गुरुवार की रात पिकअप पर खीरा, लौकी और अन्य सब्जी औरैया की बिधूना मंडी बिक्री करने के लिए निकले थे।
इस दौरान रात करीब तीन बजे सदर कोतवाली के बख्सीपुरवा गांव के पास गिट्टी लादकर कर जा रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में किसान दिनेश और राम ध्यान की मौत हो गई, जबकि अन्य सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने घायलों का हालचाल लिया है।