फोटो:12- स्नान घाट की सीढिय़ां भी धीरे-धीरे डूबने लगीं हैं। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूबने लगे हैं। इस कारण अंतिम संस्कार करने के लिए जगह नहीं बची है। गुरुवार को जलस्तर बढ़कर 124.600 मीटर पहुंच गया। कहा जा रहा है कि ऐसे ही पानी की बढ़ोत्तरी होती रही तो दो दिन में चेतावनी गंगा मइया खतरे के निशान को पार कर जाएगी।
नरौरा बांध से फिर 90,570 क्यूसेक पानी छोड़ा दिया गया है। 28 सितंबर को भी एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था। लगातार पानी छोड़ने की वजह से 17 सेमी जलस्तर बढ़ गया। चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर पर है। अब चेतावनी बिंदु से गंगा 37 सेमी ही दूर है। उधर, महादेवी (मेहंदीघाट) गंगाजी किनारे पहुंचने से लोगों को अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षित स्थान ढूंढने में दिक्कतें हुईं। पुल के इस ओर गंगा का जलस्तर किनारों को छूने लगा है। बाईं ओर स्नान करने वाली सीढ़ियों पर भी पानी चढ़ने लगा है। पुल के दूसरी ओर हरदोई साइड में भी मिट्टी का कटान तेजी से हो गया है। जिस रास्ते से वाहन फर्राटा भरकर आगे जाते थे, अब वहां अंतिम संस्कार हो रहा है।