फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम,5 दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से हुई परेशानी

Sat, 18 Mar 2023 03:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

शहर की सीमा से सटे पलहरी गांव में लगा ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले फुंक गया था। इसके अगले दिन ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों को ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना दी, लेकिन कोई अफसर कर्मी गांव नहीं पहुंचा। ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 50 घरों की बिजली गुल है। इससे इन घरों में पानी की किल्लत है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पांच दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से पेयजल की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगाकर हाथों में खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचीं एसडीएम ने टैंकर मंगाकर पानी दिलवाया और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन


शहर की सीमा से सटे पलहरी गांव में लगा ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले फुंक गया था। इसके अगले दिन ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों को ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना दी, लेकिन कोई अफसर कर्मी गांव नहीं पहुंचा। दो दिन बाद ग्रामीण डीएम को समस्या बताने कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन वे वहां नहीं मिलीं। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के अन्य अफसर को समस्या बताते हुए निराकरण की मांग की।

आश्वासन मिलने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला। ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 50 घरों की बिजली गुल है। इससे इन घरों में पानी की किल्लत है। इससे परेशान ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे एआरटीओ ऑफिस के पास बांदा बबेरू रोड पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सूचना पर एसडीएम सदर तहसील मौके पर पहुंचीं, उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी।
विज्ञापन


इसके बाद टैंकर मंगाकर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के साथ ही जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्राामीणों ने जाम खोला। प्रदर्शन के दौरान युवा, महिलाएं और स्कूली बच्चे भी हाथों में बाल्टी लेकर शामिल रहे। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर दोबारा जाम लगाने की चेतावनी दी है। लगभग दो घंटे रोड पर जाम कर प्रदर्शन करने से कई वाहन फंसे रहे। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में प्रिंस, मनोज कुशवाहा, विनोद कुमार, सुनीता देवी समेत बड़ी संख्या में लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें