फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के रंपुरवा गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खंभरिहा भरतकूप निवासी अमित कुमार (21) एक मार्च को टेंपो बनवाने के लिए बेड़ी पुलिया स्थित गैराज पर गया था। रात को लौटते समय रंपुरवा गांव के पास बांदा की ओर से आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। राहगीरों ने सूचना भरतकूप पुलिस को दी थी। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया था। प्रयागराज में उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बड़े भाई ललित कुमार ने बताया कि वह टेंपो ड्राइवर था। पत्नी पूनम व एक पुत्र सुमित का रो-रोकर हाल बेहाल है। वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें