फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीमारी और नशे की लत से परेशान युवक ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के कमालपुर गांव में शुक्रवार की शाम बीमारी और नशे की लत से परेशान युवक ने गंगा में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रामस्वरूप का बेटा गोविंद कुमार (25) बीमारी और नशे की लत से काफी दिनों से परेशान था। वह परिजन से अक्सर आत्महत्या करने की बात कहता था। शाम करीब पांच बजे गोविंद बगहा गांव में गंगा किनारे टहल रहा था। अचानक उसने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार में पत्नी शालिनी और दो छोटे बेटे हैं। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। काफी समय से उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें