फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। बिछियापुर गांव में कर्ज से परेशान किसान ने रविवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक साल पहले किसान ने बैंक से एक लाख रुपये ऋण लिया था।
विज्ञापन

थाना मंगलपुर के बिछियापुर निवासी विशाल ने बताया कि वह चाचा रामपाल के घर पर रहता है। सोमवार सुबह वह अपने घर गया तो वहा पिता विनोद कुमार (40) का शव कमरे के कुंडे में साड़ी के फंदे पर लटका देख वह सन्न रह गया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। भाई रामपाल, अरविंद व एकलौता बेटा विशाल रोने-बिलखने लगे। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे ने बताया कि एक साल पहले पिता ने संदलपुर की एक बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये लिए थे। वह ऋण अदा नहीं कर पा रहे थे। तीन दिन पहले बैंक के कर्मचारी ने कर्ज जमा करने की बात कही थी। इसको लेकर वह परेशान थे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी संदलपुर महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बैंक से ऋण लेने की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें