फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्लो..हां..तलाक तलाक तलाक, कुछ इस तरह से तोड़ दिया एक पवित्र रिश्ता

Mon, 26 Feb 2018 11:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एक फोन कॉल रिसीव करते ही उधर से आवाज आती है तलाक, तलाक, तलाक और हर दम साथ जीने की कसमें एक पल में टूट गईं। कुछ ऐसी ही कहानी है यूपी के महोबा जिले की रोजी की...

 

शादी के छह साल बाद युवक ने मोबाइल से पत्नी को तलाक दे दिया। रविवार को पत्नी ने पुलिस अधीक्षक एन कोलांची से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। शहर के राठ रोड कांशीराम कालोनी निवासी रोजी (26) की 2012 में महोबा निवासी शमीम अहमद से मुस्लिम रीति रिवाज के तहत शादी हुई थी।

विज्ञापन



शादी में 30786 रुपये का मेहर भी बांधा गया था। शादी के बाद पति-पत्नी साथ रहने लगे। पति दिल्ली में किसी कंपनी में काम करता है। रोजी को महोबा में रखे हुए है। रोजी का एक पांच साल का बेटा भी है। छुट्टी मिलने पर पत्नी के पास महोबा आता था।
 

पत्नी रोजी ने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली से उसके पति शमीम ने फोन किया और फोन करने के बाद कोई बात किए बिना तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया। रविवार को रोजी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसके पति ने किसी लड़की के साथ दूसरी शादी कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें