शादी के सिर्फ 15 दिन बाद ही शौहर की मनमर्जी का शिकार होकर मायके वापस आ गई बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आसिया नूरी (हरदौली रोड) को 50 दिन बाद शौहर ने रजिस्ट्री भेजकर तलाक दे दिया।
तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को जायज बताते हुए आसिया ने इसका स्वागत किया है। कहा कि गलत तरीके से तलाक देने वालों को सजा भी मिलनी चाहिए। ताकि किसी भी शादीशुदा औरत की जिंदगी बर्बाद करने की हिम्मत न पड़े।
आसिया की शादी इसी वर्ष दो फरवरी को मवई गांव में परवेज के साथ हुई थी। आसिया ने बताया कि शादी के फौरन बाद ही दहेज के लिए उसे सताया जाने लगा।
15 दिनों बाद उसे निकाल दिया। वह मायके आ गई। आसिया के मुताबिक 23 मार्च को शौहर परवेज ने रजिस्टर्ड पत्र भेजकर तलाक दे दी। पत्र में तीन बार तलाक लिखा है। आसिया का पिता मुन्ना खां ई-रिक्शा चलाता है।