फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी निवासी महिला के मुताबिक उनका विवाह फरवरी 2004 में उन्नाव निवासी युवक के साथ हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद पति समेत ससुरालीजन दहेज में दो लाख और बाइक देने की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। वर्ष 2005 में वह गर्भवती हुई तो पति मायके छोड़ गया। बेटी पैदा होने के बाद ससुरालीजन बेटा न होने के ताना देने लगे। आरोप है कि पति ने उन्हें बीती चार जनवरी को फोन कर गालीगलौज कर तीन तलाक दे दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत नौ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें