यूपी के कन्नौज जिले में तालग्राम कस्बे के मोहल्ला जेरकिला में दहेज में बाइक न मिलने पर 10 फरवरी (रविवार) को शौहर ने बीवी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि बुधवार सुबह 10 बजे के करीब मां के घर बैठी बीवी पर शौहर ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला की बहन ने बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे की रबीना बेगम बीवी नवीद ने जेरकिला मोहल्ले के बहन के शौहर मोहम्मद सलमान पुत्र इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। रबीना बेगम ने बताया कि बहन करिश्मा (20) पुत्री अशफाक का निकाह सितंबर 2018 में मोहम्मद सलमान के साथ हुआ था।