फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति दुष्कर्म मामलाः महिला के बेटे का अपहरण का प्रयास, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Sep 2019 03:25 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : गूगल
विज्ञापन
पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के घर में घुसकर मारपीट व पुत्र के अपहरण के प्रयास में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें दो नामजद राठ जिला हमीरपुर निवासी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर निवासी महिला ने बताया कि 12 सितंबर की शाम को वह घर पर नहीं थी। घर में उसका बेटा व बेटी थे। इसी बीच सफेद रंग के चार पहिया वाहन से अतरौलिया राठ जिला हमीरपुर निवासी रामसिंह पुत्र प्यारेलाल, अपने साथी राठ निवासी आशीष निगम, रामघाट निवासी आयुष पाठक पुत्र जितेंद्र व दो अज्ञात युवक आए।

यह सब उसके घर के पास आकर गाली देने लगे घर में मौजूद उसका पुत्र निकला तो उसे पकड़कर गाली दी और रिवाल्वर लगाकर चुप रहने को कहा। इसके बाद उसका अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। इसी बीच उसके पुत्र ने मदद की गुहार लगाई। उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के कुछ लोग आ गए तो आरोपी उसे छोड़कर भागने लगे। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसके घर में तैनात सुरक्षाकर्मी व मोहल्ले के कुछ लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो सभी अपने वाहन से भाग निकले। जिसकी जानकारी होते ही महिला ने सीतापुर पुलिस व उच्चाधिकारियों को फोन से सूचना दी।

कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि बुधवार महिला की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की गई इसके बाद तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि इस महिला ने इसी आरोपी रामसिंह पर अपनी एक बेटी के अपहरण कर दुष्कर्म करने व उसकी जबरन फर्जी शादी कराने की भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें