फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बच्चों को बचाकर खुद जान गवांने वाली छात्रा को दी श्रद्धांजलि

Sat, 02 Aug 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। थाना क्षेत्र के खरतला में गुरुवार को पानी भरे गड्ढे में नहाते समय गांव के तीन बच्चों को डूबने से बचाने के दौरान किशोरी की पानी में डूबकर जान चली गई थी। तीन बच्चों को बचाकर हादसे में जान गंवाने वाली किशोरी की बहादुरी के चर्चे हर ग्रामीण की जुबान पर हैं। स्कूल में शोकसभा कर उसे श्रद्धांजलि दी गई। खरतला निवासी किसान मंशाराम की 11 वर्षीय बेटी लक्ष्मी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। वह गुरुवार शाम चार बजे गांव किनारे खेत पर बकरी चराने गई थी। पास में ही तालाबनुमा गड्ढे में नहा रहे बच्चें शालिनी, हरिशचंद्र की बेटी जाह्नवी व परमानंद के बेटे प्रांशू गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। शोर सुनकर लक्ष्मी ने गड्ढे में छलांग लगा दी और तीनों को बाहर निकाला। इस दौरान पानी में डूबने से उसकी जान चली गई। हादसे में सहमें तीनों बच्चे रोते बिलखते घर पहुंचे और लक्ष्मी के पानी में डूबने की परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचे और पानी भरे गड्डे में उतराते उसके शव को बाहर निकाला। वह गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती थी।
सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी पर स्कूल में शोकसभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों के साथ बच्चों ने नम आंखो से दिवंगत लक्ष्मी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल ने बताया कि लक्ष्मी बहादुर के साथ होनहार छात्रा थी। तीन बच्चों की जिंदगी बचाकर लक्ष्मी ने खुद की जान गवां दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बहादुर बेटी की शहादत के लिए भारत सरकार द्वारा मिलने वाले बाल वीरता पुरस्कार के लिए बीएसए को पत्र भेजा गया है। ग्राम प्रधान कुलदीप निषाद ने बताया कि घटना के चलते गांव में शोकसभा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें