कानपुर। पत्रकार शिरोमणि शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर परेड चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा हुई।
प्रताप शताब्दी समारोह समिति की ओर से आयोजित सभा में कवि मुकेश श्रीवास्तव और शायर जमीर जायसी ने विद्यार्थीजी की ओर से स्थापित समाचार पत्र प्रताप की ध्येय पंक्तियों पर पढ़ा जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं...। साहित्यकार सुधांशु त्रिपाठी और महासचिव भारतेंदु पुरी ने कहा कि विद्यार्थीजी ने सामाजिक सद्भाव बचाने के लिए शहादत दी थी। यहां उमेश शुक्ला, डॉ. संजय भारती, अरुण पांडे, जितेंद्र मिश्रा, शांतनु त्रिपाठी, प्रशांत पुरी, मोहम्मद मुर्तजा, आयुष द्विवेदी, निशीत शर्मा, राकेश गुप्ता, विकास निगम आदि रहे।