कानपुर। राम कृष्ण मिशन आश्रम के शताब्दी वर्ष के तहत सोमवार को रामकृष्ण मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में नवनिर्मित भाग्य मंडपम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। आश्रम के सचिव स्वामी आत्मश्रद्धानंद ने बताया कि भाग्य मंडपम में एक बालक की ओर से स्वयं के भाग्य निर्माण को दर्शाया गया है। कार्यक्रम में निर्माण संबंधित कार्यों से अवगत कराया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शीलेंद्र राय विद्यार्थी, प्रबंध समिति के अधिकारी डॉ. एसएस सिंघल, प्रधानाचार्य पंकज शुक्ल, कमल कृष्ण बनर्जी, आश्रम के सह सचिव स्वामी नरेश्वरानंद, ब्रह्मचारी वृंद सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन शिक्षक सालिक राम यादव ने किया। (संवाद)