कानपुर। जूनियर राज्य फेडरेशन एथलेटिक्स मीट के लिए जिला स्तरीय टीम चयन ट्रायल दो अप्रैल को होंगे। ट्रायल नौबस्ता बंबा रोड स्थित कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी में दोपहर तीन बजे से शुरू होंगे। इसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
चयनित खिलाड़ी आठ और नौ अप्रैल को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाडि़यों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों को अपना यूआईडी और एंट्री शुल्क साथ लाना अनिवार्य होगा, जिससे उसी दिन उनकी प्रविष्टि राज्य प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित की जा सकेगी।
ट्रायल चयन समिति की देखरेख में होगा जिसमें अध्यक्ष रंजीत सिंह चौहान, निदेशक केडीपीए डॉ. सौरभ शुक्ला, सचिव जीके गुप्ता, रमेश चंद्र मिश्रा व दिनेश सिंह भदौरिया शामिल रहेंगे। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए दिनेश सिंह भदौरिया के मोबाइल नंबर 8738927971 पर संपर्क कर सकते हैं।