फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेल प्रशिक्षण के लिए ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों का ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम की ओर से खेलो इंडिया और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अल्प आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के बच्चों को निशुल्क खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में सातवें बैच के चयन के लिए ट्रायल दो जनवरी को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस चरण के लिए कुल 424 बच्चों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


ट्रायल आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में होंगे। शुरुआत प्रतिभागियों के फिजिकल टेस्ट से की जाएगी, इसके बाद दोपहर 12 बजे से इंडिविजुअल स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट के माध्यम से उनके चयनित खेलों में दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा।

चयनित बच्चों की सूची तीन जनवरी को जारी की जाएगी। चयनित प्रतिभागियों को मेडिकल सहित अन्य आवश्यक कागजी औपचारिकताएं चार जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होंगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सातवां नया बैच पांच जनवरी को दोपहर 3:30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बच्चों को टीएसएच की आधुनिक खेल सुविधाओं के बीच निशुल्क एवं उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयन और प्रशिक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की ओर से सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें