फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कागजों में ट्रायल और हकीकत में उत्पादन, दूसरे दिन भी चलती रही आयकर टीम की जांच

Sat, 17 Jan 2026 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर के छतेनी स्थित भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्री धौलपुर छतेनी में आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी जांच की। टीम को यहां फैक्टरी का संचालन होता मिला है। शुक्रवार देर शाम तक टीम अंदर रही। बाहर से कर्मचारी अंदर नहीं आए और जो अंदर थे उन्हें बाहर नहीं जाने दिया गया। कंपनी प्रबंधन से जुड़े लोग व आयकर के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।
विज्ञापन




आयकर विभाग कानपुर जोन के प्रधान निदेशक (अन्वेषण) पीयूष कोठारी के निर्देश पर भोले बाबा डेयरी फूड इंडस्ट्री में गुरुवार सुबह सात बजे छापेमारी हुई थी। टीम ने भोगनीपुर के छतेनी स्थित भोले बाबा मिल्क इंडस्टी धौलपुर में जांच शुरू की थी। दोपहर 12 बजे तक जांच के बाद टीम जैनपुर स्थित डेयरी प्लांट पहुंचीं। यहां से जांच करने के बाद देर रात दोबारा टीम छतेनी लौट आई। टीम दूसरे दिन भी शुक्रवार को डेयरी पहुंची और देर शाम तक डेयरी के अंदर अभिलेख, खातों का डिटेल, कंप्यूटर व लेनदेन से जुड़े रिकाॅर्ड खंगालती रही। सूत्रों के मुताबिक टीम ने कई कर्मचारियों से बारी-बारी से बात कर जानकारी जुटाई। टीम व डेयरी में काम करने वाले कर्मचारियों के मुताबिक छतेनी में चल रही डेयरी का सिर्फ अभी कागजों में ट्रायल है लेकिन टीम को यहां उत्पादन होता मिला। इसमें मजदूर भी काम करते मिला। एक मजदूर ने बताया कि छापे के बाद से अब सिर्फ ब्यॉलर ही चल रहा है पूरा प्रोडक्शन बंद है।



....................



जैनपुर व छतेनी में आयकर टीम ने खंगाले रिकाॅर्ड



आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह छतेनी में छापेमारी के बाद भाेलेबाबा डेयरी ग्रुप के जैनपुर अकबरपुर स्थित प्लांट में छापा मारा था। यहां से जांच कर कई जानकारियां व दस्तावेज जुटाए थे। इसके बाद दोबारा रात में टीम छतेनी आ गई थी। कुछ कर्मचारियों ने बताया जब तक जांच चलती रही कंपनी के कर्मचारियों के मोबाइल कब्जे में ले ले लिए गए थे। किसी को कंपनी के अंदर और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि जो मजदूर अंदर थे उनको पीछे के गेट से एक-एक कर निकाला गया।
विज्ञापन




......................



दूध व घी बनने की कर्मचारियों ने बताई बात



आयकर विभाग की टीम को जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों ने बताया कि जैनपुर में दूध का स्टाॅक होता है। वहां से यहां दूध आता है। जिसका घी और पाउडर बनता है। घी बिना पैकिंग के टैंकरों में भरकर भेजा जा रहा है जबकि पाउडर बाेरियों में भरकर भेजा जाता है। जिसकी पैकिंग कहां होती है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। शुक्रवार को फैक्टरी के बाहर सन्नाटा रहा। सिक्योरिटी रूम में खिड़की से आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ आए सुरक्षा गार्ड खड़े दिखाई दिए। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि फैक्टरी नवंबर से चल रही है। एक जनवरी को पूजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें