ईद मिलादुन्नबी पर पौधा लगाने का लिया संकल्प
वक्ताओं ने कहा कि 12 रबी उल अव्वल ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। लोगों से शहर में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। वक्ताओं ने पौधारोपण को पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की सुन्नत से जोड़ते हुए लोगों से ईद मिलादुन्नबी पर कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जुलूस-ए-मोहम्मदी शुजातगंज मरकजी कमेटी के सदर जियाउल हसमत अल्लान, नगर सचिव कफिल खान, मोहम्मद शाहनवाज, अलीम खान, कारी शादाब रजा कानपुरी, हाजी शहनवाज, डॉ. जीशान अंसारी, डॉ. ईए अंसारी, अलीम सर, सलमान, डिश शाहिद चौधरी, अशफाक अली, शारिक खान, आदिल कुर्सी वाले, रऊफ अंसारी, हाजी रेनू, आसिफ खान, शकील सर, यासिर खान, ओवैश, महताब अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।