फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: अनवरगंज-रावतपुर के बीच पेड़ गिरने से रेल मार्ग बाधित: जयपुर और कालिंदी एक्सप्रेस फंसी

Sun, 05 Apr 2026 07:44 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News:तेज आंधी-बारिश के बीच कानपुर के अनवरगंज-रावतपुर रेल खंड पर पेड़ गिरने से रेल यातायात ठप हो गया। इससे गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस और प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस को अनवरगंज स्टेशन पर रोकना पड़ा, जबकि फर्रुखाबाद से कानपुर आ रही एक पैसेंजर ट्रेन को मंधना स्टेशन से ही वापस कर दिया गया। इस घटनाक्रम से देर रात तक यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक, आंधी के दौरान रेल लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे ओवरहेड बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक बाधित हो गया। इसी दौरान गोमतीनगर से जयपुर जा रही जयपुर एक्सप्रेस को शाम करीब साढ़े सात बजे अनवरगंज स्टेशन पर रोक दिया गया। यह ट्रेन निर्धारित समय से पहले ही रोक दी गई और रात 10 बजे के बाद भी स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन

वहीं प्रयागराज से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस भी अनवरगंज में ही रोक दी गई। यह ट्रेन निर्धारित समय से देरी से पहुंची और रात 11 बजे तक आगे नहीं बढ़ सकी। दोनों ट्रेनों के यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ और बेचैनी का माहौल बना रहा। इधर फर्रुखाबाद से अनवरगंज आने वाली पैसेंजर ट्रेन को मंधना स्टेशन से ही वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

रेल प्रशासन की ओर से देर रात सूचना जारी कर बताया गया कि कालिंदी एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद तक पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ स्टेशनों पर भी आधी रात तक यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे। रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक से पेड़ हटाने और बिजली लाइन दुरुस्त करने का काम जारी है। लाइन ठीक होते ही ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें