फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश, जाति और धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा, जानें पूरा मामला

Tue, 28 Nov 2017 02:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में एक युवक को देश, जाति व धर्म पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया।  पुलिस ने युवक के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की रिपोर्ट दर्ज की है। हरदोई जिले के कासिमपुर में पुलिस ने वाट्स एप ग्रुप पर देश जाति व धर्म से संबंधित टिप्पणी कर अभद्र वीडियो अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की रिपोर्ट दर्ज की है। उसे गिरफ्तार कर लिया है।  एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जाकिर की बेंहदर बाजार में जूते की दुकान है। उसका बेटा शाहरुख (21) दुकान चलता है। शाहरुख ने रविवार को अपने मोबाइल 9519723270 से वाटसएप ग्रुप पर वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में शाहरुख ही दिख रहा है। इसमें वह देश, जाति व धर्म को लेकर अभद्र व भड़काऊ भाषा का प्रयोग करता दिखा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कस्बा निवासी सुमित गुप्ता पुत्र राजेश ने शाहरुख के खिलाफ सीओ संडीला अरु ण कुमार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ ने  आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। कासिमपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ संजय मौर्या ने बताया आरोपी युवक के पास से नशीली दवा का पत्ता, मोबाइल और टूटा हुआ सिम मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें