फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संभल कर करें सफर, हाईवे पर खड़े ट्रक डाल सकते जोखिम में जान

Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सर्दी ने दस्तक दे दी है और अब कोहरे की धुंध भी छाने लगी है। अगर आप यात्रा पर निकल रहे हैं तो संभल कर निकलें। हाईवे किनारे डंपर, ट्रक अवैध तरीके से खड़े होते हैं। हाईवे की सड़क व सर्विस रोड पर मनमाने तरह से हो रही पार्किंग हादसे का कारण बन रही हैं। इसमें भिड़कर लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद बचाव के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद से होकर गुजरे कानपुर-झांसी, कानपुर-इटावा हाईवे पर आए दिन हादसे होते हैं। कई बार हुए हादसे की वजह सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन बने हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें भी होती हैं और इसमें सुरक्षित यातायात को लेकर निर्देश भी दिए जाते हैं, मगर दिए गए निर्देश व जिम्मेदारों से हुई चर्चा बैठक तक ही सिमट कर रह जाती है।
जिले से निकले कानपुर-इटावा हाईवे में रनियां के पास हाईवे किनारे ट्रकों की मरम्मत होता है तो कहीं होटलों के बाहर ट्रक खड़े रहते हैं। हाईवे किनारे ढाबों पर कई जगह तो मनमाने ढंग से पूरी रात वाहन खड़े कराए जाते हैं। रात में अंधेरा होने व वाहन खड़े, चलने का अंदाजा न होने पर पीछे से आने वाले वाहन सवार इनसे टकरा जाते हैं। हाईवे पर बढ़ रहे हादसों का एक यह भी कारण है। परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन का दावा है कि ऐसे स्थानों को चिह्नित कर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है, मगर धरातल पर स्थिति कुछ और ही हैं। यही हाल झांसी हाईवे का है। यहां पर भी होटल, ढाबा और रेस्त्रां के बाहर वाहन खड़े होते हैं। एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम हर रोज यह देखती है, लेकिन अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों पर कार्रवाई नहीं हो पाती। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अमन रोहिल्ला ने बताया कि हाईवे में खड़े होने वाले ट्रकों पर पेट्रोलिंग टीम लगातार ट्रक हटवाती है।
विज्ञापन





केस एक

मैनपुरी के थाना नगलावान के कुराली निवासी विकास (26) डीसीएम से लेकर झांसी की तरफ जा रहा था। 27 अगस्त को माती ओवरब्रिज के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में डीसीएम जा घुसा और विकास का सिर धड़ से अलग हो गया था।

-
केस दो

पिछले माह 22 नवंबर की रात माती हाईवे किनारे स्थित अमूल डेयरी के सामने मौरंग लदा ट्रक खड़ा था। इसमें एक डंपर जा घुसा। डंपर चालक गोरखपुर भैंसा बाजार निवासी लालचंद्र (45) और क्लीनर बीपी सिंह (25) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



हाईवे किनारे खड़े होने वाले ट्रकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। चालकों को समझाया भी जाता है कि हाईवे की सड़क पर ट्रक न खड़ा करें।
-सोमलता यादव, एआरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें