फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: ट्रांसपोर्ट के पल्लेदार की ठोस वस्तु से सिर में हमला कर हत्या, दीवार पर खून की छींटे लगे मिले

Mon, 14 Dec 2020 08:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के बिंदकी में रोड किनारे ट्रांसपोर्ट के बाहर सो रहे पल्लेदार की रविवार रात किसी ठोस वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान मिले। चेहरे पर भी खरोंच लगी है। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर खून के फैले नमूने लिए और फिंगर प्रिंट के भी साक्ष्यों को जुटाया।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दो संदिग्धों को उठाकर मामले की जांच शुरू की है। तलाशी में मोबाइल और जेब से रुपये भी नहीं मिले हैं। पुलिस मोबाइल की छानबीन में जुटी है। इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठठराही मोहल्ला निवासी शिवलाल कोरी का बेटा मंझिल कोरी (35) ललौली रोड कैलाश शिव मंदिर के पास मिल एरिया स्थित शारदा ट्रांसपोर्ट में करीब दस साल से पल्लेदारी करता था। ट्रांसपोर्ट अरविंद कुमार की बिल्डिंग है।
विज्ञापन


मंझिल पूरे दिन काम करता था और रात को खाने-पीने के बाद ट्रांसपोर्ट के बाहर पड़े तखत में ही सो जाता था। उसे लोगों ने रविवार रात करीब 11 बजे तखत पर सोते देखा था। नगर पालिका कर्मचारी सुबह साफ-सफाई को पहुंचे।
विज्ञापन

तखत पर पल्लेदार का रक्तरंजित शव देखकर होश उड़ गए। कर्मियों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इलाके के लोगों की भीड़ लग गई। सीओ योगेंद्र मलिक और कोतवाली पुलिस पहुंची। सिर में तीन-चार गंभीर चोट के निशान थे।

सिर में ऐसा प्रहार किया गया कि खून की छींटे दीवार तक पहुंचे थे। चेहरे पर हल्की चोट के निशान थे। चेहरे की चोट से पुलिस ने कयास लगाया कि सिर पर हमले से पहले कातिल और मंझिल के बीच मारपीट हुई होगी। हत्या के पीछे नशेबाजी और आशनाई के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।

सालों से मृतक का घर आना-जाना भी नहीं था। उसके नाम पर कोई प्रॉपर्टी भी नहीं है। मृतक का भाई संतोष मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन हत्या किसने और क्यों की होगी, इसकी जानकारी नहीं दे सका।

पुलिस ने संतोष की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मामले में दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें