फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टोल प्लाजा पर किन्नरों ने की सिपाहियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र में आलियापुर टोल प्लाजा के पास 26 अक्तूबर की रात किन्नरों की अवैध वसूली की शिकायत पर पहुंचे पीआरवी के सिपाही के साथ किन्नरों ने जमकर मारपीट कर दी। इस मारपीट में सिपाही की वर्दी तक फट गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। सिपाही का आरोप है कि किन्नरों से पिटाई के मामले में सजेती पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। इस कारण उसे मजबूरन पीआरवी के व्हाट्सअप ग्रुप पर अपनी पीड़ा बतानी पड़ी।
विज्ञापन

भदोही के बंजारी गांव निवासी अंकित सिंह ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह 26 अक्तूबर की रात कार से घाटमपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में टोल प्लाजा के पास कुछ किन्नरों ने उनकी कार रोककर रुपये मांगने लगे। इसकी शिकायत उन्होंने 112 पर की। मौके पर पहुंची पीआरवी के सिपाहियों के साथ भी किन्नरों ने मारपीट की। इस दौरान किन्नरों ने मारपीट कर सिपाही सोनू यादव की वर्दी फाड़ दी। किन्नरोंं के हंगामे के चलते जाम लगने लगा तब किसी तरह पीआरवी के सिपाही अपनी गाड़ी से वहां से निकल सके। सोनू का आरोप है कि उसने कई बार थाने में फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद अगले दिन 27 अक्तूबर को सोनू ने डायल 112 ग्रुप पर लिखित पीड़ा जाहिर की। उसने लिखा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ ही अभद्रता हो और कोई मदद न हो तो सिपाही किस पर भरोसा करें।


बिकरू में भी ऐसे ही हुई थी पुलिस की अनसुनी
बिकरू के विकास दुबे कांड में भी कुछ इसी तरह से पुलिस की अनसुनी महकमे के ही अधिकारियों ने की थी। इसका खामियाजा आठ पुलिसकर्मियों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा था। घटना से पहले और उसके दौरान पुलिस कर्मियों की ओर से अधिकारियों और कंट्रोल रूम को सूचना देने तथा अतिरिक्त बल भेजने की गुहार से जुड़े ऑडियो भी वायरल हुए थे। इन कॉल के बावजूद समय पर मदद नहीं पहुंचने पर कांड हुआ।
विज्ञापन



वर्जन
फिलहाल मेरे पास किसी पीड़ित सिपाही ने शिकायत नहीं की। फिर भी अपने स्तर से मामले की जांच कराएंगे। यदि सिपाही के साथ कुछ गलत हुआ है तो कार्रवाई को भी अमल में लाया जाएगा। मामला गंभीर मिला तो किसी अधिकारी से उसकी जांच भी कराई जाएगी। -दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ


वर्जन
यदि सिपाही को कोई शिकायत थी तो मुझसे मिलना चाहिए था। 112 के व्हाटसएप ग्रुप पर सिपाही ने किया पोस्ट किया है, उन्हें जानकारी नहीं है। फिर भी थाना प्रभारी के माध्यम से जानकारी की जाएगी। -कृष्णकांत यादव, एसीपी घाटमपुर
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें