फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाै एक्सईएन समेत 33 अभियंताओं के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केस्को प्रबंधन ने नाै अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) समेत कुल 33 अभियंताओं का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें 12 अवर अभियंताओं (जेई) के तबादले भी शामिल हैं। स्थानांतरण आदेश अधिशासी अभियंता (मानव संसाधन प्रबंधन) राजेश कुमार भारद्वाज की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


तबादलों के तहत सुनील कुमार को अधिशासी अभियंता (मीटरिंग, 5 केवी से कम) के साथ एक्सईएन प्रथम बिलिंग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विवेक रोस से एक्सईएन द्वितीय बिलिंग (5 केवी से अधिक) के कार्य हटाकर उन्हें एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर का दायित्व दिया गया है। दीपक शुक्ल को अब कलेक्शन व डाटा एनालिसिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि अखिलेश कुमार को लोड व टैरिफ, 10 केवी से अधिक के स्थायी कनेक्शन विच्छेदन (पीडी) सहित अन्य कार्यों का प्रभार मिला है। कुलदीप कुमार को एक्सईएन रेड के साथ लोड-टैरिफ परिवर्तन और 10 केवी से कम के पीडी मामलों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अनिल आहूजा को एक्सईएन बिलिंग-द्वितीय के साथ फ्लैगशिप स्कीम व स्पेशल वर्क का दायित्व सौंपा गया है। दीपक कुमार को एक्सईएन द्वितीय (मीटरिंग, 5 केवी से अधिक) के साथ अधिशासी अभियंता वर्कशॉप बनाया गया है। अरुण कुमार को 33 केवी विद्युत सुरक्षा के साथ अधिशासी अभियंता तृतीय (11 केवी व एलटी नेटवर्क) का अतिरिक्त कार्य दिया गया है। वहीं, राहुल सिंह को स्काडा के साथ अधिशासी अभियंता चतुर्थ (11 केवी-एलटी नेटवर्क) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लंबे समय से वर्कशॉप में तैनात सूरज वर्मा का स्थानांतरण स्काडा में किया गया है। जेई व एसडीओ स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। प्रवीन कुमार मिश्र को स्काडा से स्टोर व वर्कशॉप भेजा गया है। मुन्ना यादव को अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) कार्यालय में एसडीओ के रूप में तैनाती मिली है, जबकि सौरभ यादव का तबादला वर्कशॉप किया गया है। राकेश कुमार को 33 केवी विद्युत सुरक्षा शाखा में भेजा गया है। इसके अलावा सुधीर कुमार को पीएम सूर्य योजना, सुनील को एसडीओ प्रथम (10 केवी से कम), सूरज दास को एसडीओ वर्क्स बनाया गया है। राम मूर्ति, दशरथ लाल, विष्णु दिवाकर, पंकज कुमार, सुशील कुमार प्रजापति, अमित कुमार गौड़, विकास गुप्ता, मनोज कुमार और अनुज श्रीवास्तव सहित कई अन्य अभियंताओं का भी विभिन्न शाखाओं में स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें