फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्राें के खाते में 21 हजार रुपये हुए ट्रांसफर, एक छात्र का नहीं था खाता एसबीआई में खुलवाया

Wed, 11 Sep 2019 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
छात्रों का सम्मान करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में हुए मेधावी सम्मान समारोह में मिले चेक का भुगतान जिला विद्यालय निरीक्षक ने बैंक मैनेजर से मिलकर उसके खाते में करा दिया। एक छात्र का किसी बैंक में खाता नहीं था। उसका एसबीआई फतेहगढ़ शाखा में खाता खुलवाया गया। 
विज्ञापन


एक सितंबर को लखनऊ में मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ था। इसमें फर्रुखाबाद के 21 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये के चेक दिए गए थे। शासन से बजट आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श त्रिपाठी ने 3 सितंबर को सभी छात्रों को चेक काटकर दिए थे।

 

शहर कोतवाली के मोहल्ला नरकसा निवासी प्रद्युम्न वर्मा पुत्र तोताराम का खाता बैंक आफ बड़ौदा शाखा सेठ गली में है। उसने चेक खाते में लगाया। डीआईओएस के हस्ताक्षर मेल न खाने पर बैंक ने भुगतान किए बगैर टिप्पणी लगाकर चेक लौटा दिया। यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा।

जिला विद्यालय निरीक्षक का विभागीय खाता एसबीआई शाखा फतेहगढ़ में है। उन्होंने बुधवार को बैंक पहुंच कर अपने हस्ताक्षर कंप्यूटर पर अपलोड कराए और छात्र के चेक की धनराशि 21 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कराई। इसका प्रमाण पत्र भी बैंक मैनेजर और डीआईओएस ने छात्र को दिया।

विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि बैंक की गलती से यह समस्या पैदा हो गई है। जिन छात्रों को चेक मिले हैं, उनमें से एक छात्र का किसी बैंक में खाता नहीं था। उसका खाता एसबीआई शाखा फतेहगढ़ में खुलवा दिया गया। प्रद्युम्न के के अलावा अन्य किसी छात्र ने अभी तक चेक अपने खाते में लगाया ही नहीं था। 

मेधावी छात्र एसबीआई में जमा करें चेक, होगा भुगतान
भारतीय स्टेट बैंक शाखा फतेहगढ़ के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजेश मौर्य ने बताया कि मेधावी छात्रों को जो चेक दिए गए हैं उनका खाता किसी भी बैंक में हो, वह चेक सीधे एसबीआई शाखा फतेहगढ़ में जमा करें। उनका भुगतान उनके खातों में ट्रांसफर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें