फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जहां की तहां ‘स्टॉप’ हो गईं ट्रेनें, बड़ा रेल हादसा टला

Sat, 29 Oct 2016 07:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुक्रवार रात चटकी पटरी से दर्जनों ट्रेनें गुजर गईं
विज्ञापन
मगरवारा से उन्नाव स्टेशन के बीच दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुक्रवार रात चटकी पटरी से दर्जनों ट्रेनें गुजर गईं। अफसरों को शनिवार सुबह कीमैन से पटरी चटकने की सूचना मिली। अप लाइन की कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रुकवा कर आनन-फानन मरम्मत की गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब छह बजे मगरवारा से उन्नाव स्टेशन के बीच पटरियों की चेकिंग कर रहे कीमैन को कानपुर से उन्नाव के बीच अप लाइन पर एक जगह चटकी हुई पटरी दिखाई दी। उसने इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को दी। सूचना मिलते ही अफसरों ने इसकी सूचना रेलवे के सेक्शन इंजीनियर मो. इरशाद को दी। इसके बाद इस रूट पर आने वाली ट्रेनों पुष्पक एक्सप्रेस को गंगाघाट, फरक्का एक्सप्रेस व लखनऊ-कानपुर मेमू को मगरवारा स्टेशन पर रोक दिया गया। वहीं विभागीय अफसरों ने आनन-फानन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को मौके पर भेजा और तेजी से मरम्मत का काम करवाया। इसके बाद करीब साढ़े सात बजे ट्रेन यातायात को सुचारु किया गया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी ट्रेन व यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन इसमें विभागीय अफसरों की घोर लापरवाही जरूर सामने आ गई। इस बारे में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर मो. इरशाद ने बताया कि रेल चलेगी तो पटरी टूटेगी ही इसमें कौन सी बड़ी बात है। सुबह जैसे ही जानकारी मिली थी उसकी मरम्मत करवा दी गई थी। वर्तमान में सबकुछ ठीकठाक चल रहा है।
चार एलकेएम व वरुणा एक्सप्रेस रहीं निरस्त
शनिवार को लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर चलने वाली चार लखनऊ-कानपुर मेमू (एलकेएम) संख्या-64207, 64209, 64212 व 64252 निरस्त रहीं। इसके अलावा वरुणा एक्सप्रेस भी निरस्त रही। इससे रेल यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें