फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश से दो स्लीपर धंसे ट्रेनों का संचालन बंद, मरे कंपनी पुल के पास ट्रैक की मरम्मत की गई 

Fri, 26 Jul 2019 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रैक की मरम्मत करते रेलवे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में मुरे कंपनी पुल के पास लखनऊ से कानपुर आने वाली डाउन लाइन के दो स्लीपर (रेल पटरी के नीचे लगाया जाने वाला बेस) बारिश की वजह से धंस गए। समय रहते इसे देख लिया गया। ट्रेन आने के पहले ही सिग्नल देकर रूट बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


इससे लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग सुबह 11:15 बजे से 11:45 बजे तक बंद रहा। इस दौरान दोनों स्लीपरों को बदल दिया गया। सुबह बारिश की वजह से मुरे कंपनी पुल के पास डाउन ट्रैक पर लगे लकड़ी के स्लीपर धंस गए। इसकी सूचना पर ट्रेन को रोक दिया गया।

मरम्मत कर यहां पर सीमेंटेड स्लीपर डाला गया। लखनऊ से कानपुर आने वाली मेमू को रोक दिया गया। इसके पीछे शुक्लागंज और उन्नाव में भी कई ट्रेनें फंसी रहीं। अप लाइन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन


जिस समय दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी जा रही थी, ठीक उसी समय रेलवे डाउन लाइन पर ब्लॉक लेकर काम हो रहा था। गनीमत थी कि समय रहते इसे देख लिया गया वरना कोई भी हादसा हो सकता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें