फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल केबिन पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन घंटे बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा रेल रूट

Sat, 28 Sep 2019 03:36 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

यूपी के औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कंचौसी स्टेशन के पास शुक्रवार रात भीषण बारिश में ऑटोमेटिक सिग्नल केबिन पर आकाशीय बिजली गिरने से रेल संचालन ठप हो गया।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और अप व डाउन ट्रैक पर पूर्वा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस व ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोका गया। करीब तीन घंटे बाद तकनीकी विभाग की टीम ने सिग्नल प्रणाली को बहाल किया और रेल यातायात शुरू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें