यूपी के औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कंचौसी स्टेशन के पास शुक्रवार रात भीषण बारिश में ऑटोमेटिक सिग्नल केबिन पर आकाशीय बिजली गिरने से रेल संचालन ठप हो गया।
जानकारी मिलते ही इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और अप व डाउन ट्रैक पर पूर्वा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस व ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोका गया। करीब तीन घंटे बाद तकनीकी विभाग की टीम ने सिग्नल प्रणाली को बहाल किया और रेल यातायात शुरू कराया।