ट्रेनों पर जारी कोहरे का असर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेलवे ने रविवार को 16 ट्रेेनें निरस्त कर दीं। 200 से ज्यादा ट्रेनें 18 घंटे तक लेट चल रही हैं। इस कारण 13 हजार से अधिक यात्रियों ने रिजर्वेशन कैंसल कराए।
ये ट्रेनें निरस्त
लखनऊ-झांसी इंटरसिटी, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला, दिल्ली-पटना संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट (अप-डाउन), दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी, सियालदह-अजमेर, कोटा-पटना एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस (अप-डाउन), प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस (अप-डाउन), मरूधर एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार, जम्मू-टाटा मूरी एक्सप्रेस रविवार को अपने प्रारंभिक स्टेशनों से निरस्त कर दी गई हैं।
ये ट्रेनेें 18 घंटे तक लेट
लिच्छवी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेली, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस, पटना-सिकंदराबाद, चौरी-चौरा, पूर्वा, तूफान, गुवाहाटी राजधानी, इलाहाबाद-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, गरीबरथ, ब्रह्मपुत्र, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी, पुष्पक, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल समेत राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस।
कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट हैं और निरस्त की जा रही हैं। यात्री अपना सफर शुरू करने से पहले ट्रेनों की लोकेशन ले लें। लंबी दूरी के यात्री खाने-पीने का अतिरिक्त सामान लेकर चलें।
- विजय कुमार, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे