फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जनवरी को दक्षिण भारत दर्शन के लिए चलेगी ट्रेन, छह फरवरी को होगी वापसी, 9450 रुपए किराया

Mon, 28 Dec 2020 10:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी की दक्षिण भारत के दर्शन यात्रा की शुरुआत 28 जनवरी से होगी। भारत दर्शन ट्रेन से सफर करने वाले बुकिंग करा सकते हैं। वापसी छह फरवरी को होगी। टूर पैकेज का प्रति व्यक्ति किराया 9450 रुपये होगा। इसमें रहना, खाना, घूमना शामिल है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता के मुताबिक दक्षिण भारत के रामेश्वरम, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, मदुरई का भ्रमण होगा। इसका प्रति व्यक्ति किराया 9450 रुपये है। ट्रेन में स्लीपर क्लास की यात्रा कर सकते हैं।

इसमें शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन), पानी, ठहरने का इंतजाम, टूर गाइड, सुरक्षा किट, स्थानीय भ्रमण को गैर वातानुकूलित बस यात्रा, ट्रेन में सिक्योरिटी गार्ड की सुविधा पैकेज में शामिल है।
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग के अलावा कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय में आकर बुकिंग कराई जा सकती है। कानपुर में आईआरसीटीसी की बुकिंग के हेल्पलाइन नंबर 8287930930/ 8287930932/ 8287930934 से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें