कानपुर के बिठूर से मंधना के बीच आमान परिवर्तन के बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया गया है। क्यों कि रेलवे साढ़े आठ किलोमीटर के इस रेलखंड पर पहले विद्युतीकरण कराना चाहता है। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन होगा। विद्युतीकरण कराने की टेंडर प्रक्रिया के बाद इलाहाबाद की एक कंपनी ने इसका सर्वे भी कर लिया है।
करीब पांच करोड़ रुपये से इस रूट का इलेक्ट्रिफिकेशन होगा। हर दस मीटर पर ओएचई के लिए खंभे गाड़े जाएंगे। 700 खंभे लगाकर साढ़े आठ किलोमीटर के इस रूट का विद्युतीकरण होगा।