फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेट्रो ट्रैक पर स्टैंडी गिरने से आधे घंटे ट्रेनों का संचालन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शनिवार शाम को तेज आंधी के दौरान एलिवेटेड ट्रैक पर एक स्टैंडी उड़कर आ गई। इस वजह से लगभग आधे घंटे तक मेट्रो ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ट्रेन में सवार यात्रियों के परेशान होने के साथ ही रावतपुर और मोतीझील जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। यात्रियों की कहासुनी भी हुई। शाम 4:35 बजे तेज आंधी के दौरान अचानक रावतपुर और हैलट मेट्रो स्टेशनों के बीच एक स्टैंडी उड़कर रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। ट्रैक पर कुछ पड़ा होने की सूचना मिलते ही मेट्रो के कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों को रोक दिया। आधे घंटे के भीतर सफाई कर्मियों की एक टीम को रूट क्लियर करने के लिए भेजा गया। इसके बाद मेट्रो सेवाओं को सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया। यूपीएमआरसी के पीआरओ ने रावतपुर और हैलट मेट्रो स्टेशनों के बीच एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के बीच स्टैंडी उड़कर आने की पुष्टि की। उनका कहना है कि कंट्रोलर को जैसे ही सूचना मिली, तत्काल कर्मियों को भेजकर ट्रैक क्लियर कराया गया। इसकी वजह से 15 मिनट ही ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें